चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र का अभ्यर्पण
निम्नलिखित चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उन्हें दी गई पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) का अभ्यर्पण किया है। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया है।
i) गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (एनबीएफ़आई) के कारोबार से बाहर निकलने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना
क्र.सं. | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालयीन पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | सिकॉम इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस लिमिटेड | छठी मंजिल, सॉलिटेयर कॉर्पोरेट पार्क, बिल्डिंग नंबर 4, चकाला, अंधेरी (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र – 400093 | N-13.01842 | 8 सितंबर 2006 | 4 अप्रैल 2025 |
2 | पायनियर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड | श्रीराम मेंसन, भूतल, पारेख स्ट्रीट, मुंबई, महाराष्ट्र - 400004 | N-13.01654 | 6 जनवरी 2003 | 24 अप्रैल 2025 |
3 | ईजीएक्सेस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड | नंबर 18 (पुराना नंबर 40), दूसरी मंजिल, मसूरी सुब्रमण्यम सलाई (ओलिवर रोड), मायलापुर, चेन्नई, तमिलनाडु – 600004 | N-07.00775 | 22 दिसंबर 2008 | 29 अप्रैल 2025 |
ii) समामेलन/विलय/विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ आदि के कारण एनबीएफसी के विधिक इकाई न रहने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना:
क्र.सं. | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालयीन पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | ईस्टर्न क्रेडिट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड | रामकृष्ण चेम्बर्स 72, शेक्सपियर सारणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल - 700017 | B.05.06803 | 20 दिसंबर 2012 | 9 अप्रैल 2025 |
(साभार: www.rbi.org.in)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
कोई टिप्पणी नहीं