छः एनबीएफ़सी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को पंजीकरण प्रमाणपत्र का अभ्यर्पण
निम्नलिखित छः गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफ़सी) ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उन्हें जारी किए गए पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) का अभ्यर्पण किया है। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया है।
i) गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (एनबीएफ़आई) के कारोबार से बाहर निकलने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र का निरस्तीकरण:
क्र. सं. | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालय का पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | बेलोना डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड | प्लॉट नंबर 79, रतन लाल नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश - 208022 | बी-12.00471 | 26 दिसंबर 2018 | 8 अक्तूबर 2024 |
2 | सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड | II मंज़िल, सीपी-1, पीजी टावर्स, कुर्सी रोड, विकास नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226026 | बी-12.00445 | 3 दिसंबर 2013 | 8 अक्तूबर 2024 |
3 | स्टेनली व्यापार प्राइवेट लिमिटेड | 124, चित्तरंजन एवेन्यू, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700073 | बी.05.05106 | 30 मई 2003 | 29 अक्तूबर 2024 |
ii) समामेलन/विलय/विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ आदि के कारण एनबीएफसी के विधिक इकाई न रहने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को रद्द करना:
क्र. सं. | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालय का पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | मयूर बार्टर प्राइवेट लिमिटेड | 15/7 जवाहरलाल नेहरू रोड, न्यू मार्केट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल- 700013 | B-05.05003 | 1 अप्रैल 2003 | 22 अक्तूबर 2024 |
2 | शक्ति कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड | 17 बी एंड सी एवरेस्ट हाउस, 46 सी चौरंगी रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700071 | 05.01188 | 21 मार्च 1998 | 24 अक्तूबर 2024 |
3 | सी एल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड | 17 बी एंड सी एवरेस्ट हाउस, 46 सी चौरंगी रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700071 | B-05.03959 | 2 जनवरी 2001 | 24 अक्तूबर 2024 |
(साभार: www.rbi.org.in)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
कोई टिप्पणी नहीं