RBI मौद्रिक पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक आज से, ब्याज दर 0.25% बढ़ने का अनुमान



देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक पॉलिसी कमिटी यानी  RBI MPC की प्रमुख दरों पर आज से तीन दिनों की बैठक शुरू हो रही है। माना जा रहा है कि बैठक में महंगाई को काबू में करने के लिए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। 3,5 और 6 अप्रैल को हो रही इस बैठक का फैसला 6 अप्रैल को आएगा। 4 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर अवकाश की वजह से बैठक नही होगी। यह RBI MPC की प्रमुख दरों पर वित्त वर्ष 2023-24 की पहली बैठक है। 

अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। हालांकि, एफडी और आरडी कराने वालों को इसका फायदा मिल सकता है। 

>RBI की मौजूदा दरें (साभार- www.rbi.org.in)

नीति रिपो दर: 6.50%
स्थायी जमा सुविधा दर: 6.25%
सीमांत स्‍थायी सुविधा दर: 6.75%
बैंक दर: 6.75%
प्रत्‍यावर्तनीय रिपो दर: 3.35%
सीआरआर: 4.50%
एसएलआर: 18.00%

2023-24 के लिए मौद्रिक नीति समिति की बैठकों की तिथियां
3, 5 और 6 अप्रैल 2023
6-8 जून 2023
8-10 अगस्त 2023
4-6 अक्तूबर 2023
6-8 दिसंबर 2023
6-8 फरवरी 2024


('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 

(मैं और मेरे पैसे अक्सर ये बातें करते हैं.... 


कोई टिप्पणी नहीं