चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र का अभ्यर्पण
निम्नलिखित चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उन्हें जारी किए गए पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) का अभ्यर्पण किया है। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया है।
i) गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (एनबीएफ़आई) के कारोबार से बाहर निकलने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना
क्र.सं | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालयीन पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | बेन्को फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड | कमरा संख्या- 1-2, कपाड़िया चैंबर्स, 51 भरूच स्ट्रीट, मस्जिद बंदर (पूर्व), प्रिंसेस डॉक, मुंबई, महाराष्ट्र – 400009 | बी-13.01738 | 05 फरवरी 2004 | 22 मई 2025 |
2 | पमनानी कैपिटा प्राइवेट लिमिटेड | ए/3 1603 16वीं मंजिल लोक निर्माण बिल्डिंग, डॉ. अंबेडकर रोड, खार (पश्चिम), मुंबई, महाराष्ट्र – 400052 | बी-13.02350 | 12 जून 2019 | 22 मई 2025 |
ii) समामेलन/विलय/विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ आदि के कारण एनबीएफसी के विधिक इकाई न रहने के कारण पंजीकरण प्रमाणपत्र को निरस्त करना:
क्र.सं | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालयीन पता | सीओआर सं. | सीओआर जारी करने की तारीख | सीओआर निरस्त करने की तारीख |
1 | पेरिज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड | 234, एनएससी बोस रोड, डेयर हाउस, पेरिज कॉर्नर, चेन्नई, तमिलनाडु – 600001 | बी.07.00129 | 5 दिसंबर 2006 | 26 मई 2025 |
2 | सिनर्जी सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड | 84-ए, मित्तल कोर्ट, 8वीं मंजिल, 224, नरीमन पॉइंट, मुंबई, महाराष्ट्र – 400021 | एन-13.01332 | 22 सितंबर 2000 | 26 मई 2025 |
(साभार-www.rbi.org.in)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!