('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)
A: My Youtube Channels:
1) beyourmoneymanager
2)beyourmoneymanagermarathi
3)RangaRang India
4)Sadabahar Romantic Raja
मार्च 2023 के अंत में बाह्य ऋण संबंधी स्टॉक तथा पहले की तिमाहियों के संशोधित आंकड़े विवरण I (आईएमएफ फार्मेट1) और II (पुराना फार्मेट) में दिए गए हैं। मार्च 2023 के अंत में भारत के बाह्य ऋण से संबंधित प्रमुख गतिविधियां नीचे प्रस्तुत हैं।
मुख्य बातें
मार्च 2023 के अंत में, भारत का बाह्य ऋण 624.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसने मार्च 2022 के अंत के अपने स्तर से 5.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की है (तालिका 1)।
जीडीपी की तुलना में बाह्य ऋण का अनुपात मार्च 2023 के अंत में घटकर 18.9 प्रतिशत हो गया, जो मार्च 2022 के अंत में 20.0 प्रतिशत था।
भारतीय रुपये और येन, एसडीआर2, और यूरो जैसी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि के कारण मूल्यनिर्धारण लाभ 20.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। मूल्यनिर्धारण प्रभाव को छोड़कर, मार्च 2022 के अंत की तुलना में मार्च 2023 के अंत में बाह्य ऋण में 5.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बजाय 26.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक की वृद्धि हो सकती थी
मार्च 2023 के अंत में, दीर्घकालिक ऋण (एक वर्ष से अधिक की मूल परिपक्वता के साथ) 496.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें मार्च 2022 के अंत में अपने स्तर से 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।
कुल बाह्य ऋण में अल्पकालिक ऋण (एक वर्ष तक की मूल परिपक्वता के साथ) की हिस्सेदारी मार्च 2023 के अंत में बढ़कर 20.6 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2022 के अंत में 19.7 प्रतिशत थी। इसी तरह, विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि की तुलना में अल्पकालिक ऋण (मूल परिपक्वता) का अनुपात मार्च 2023 के अंत में बढ़कर 22.2 प्रतिशत (मार्च 2022 के अंत में 20.0 प्रतिशत) हो गया।
अवशिष्ट परिपक्वता आधार पर अल्पकालिक ऋण (अर्थात्, ऋण देयताएं जिसमें दीर्घकालिक ऋण शामिल है जिनकी मूल परिपक्वता अगले बारह महीनों में देय हो रही है तथा मूल परिपक्वता वाले अल्पकालिक ऋण शामिल है) की हिस्सेदारी मार्च 2023 के अंत में कुल बाह्य ऋण की 43.9 प्रतिशत रही (मार्च 2022 के अंत में 43.2 प्रतिशत) तथा विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि का 47.4 प्रतिशत (मार्च 2022 के अंत में 44.0 प्रतिशत) रहा (तालिका 2)।
अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्गांकित ऋण, भारत के बाह्य ऋण का सबसे बड़ा घटक बना रहा, जिसकी हिस्सेदारी मार्च 2023 के अंत में 54.6 प्रतिशत रही, जिसके बाद भारतीय रुपया (29.8 प्रतिशत), एसडीआर (6.1 प्रतिशत), येन (5.7 प्रतिशत), और यूरो (3.2 प्रतिशत) में मूल्यवर्गांकित ऋण रहे।
2022-23 के दौरान सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों के बकाया ऋण में वृद्धि हुई (तालिका 3)।
कुल बाह्य ऋण में गैर-वित्तीय निगमों के बकाया ऋण की हिस्सेदारी 38.9 प्रतिशत के साथ उच्चतम थी, इसके बाद जमा स्वीकार करने वाले निगम (केंद्रीय बैंक को छोड़कर) (25.7 प्रतिशत), सामान्य सरकार (21.3 प्रतिशत) और अन्य वित्तीय निगम (9.3 प्रतिशत) की हिस्सेदारी थी।
32.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ ऋण, बाह्य ऋण का सबसे बड़ा घटक बना रहा, इसके पश्चात मुद्रा और जमा (22.6 प्रतिशत), व्यापार ऋण और अग्रिम (19.9 प्रतिशत) और ऋण प्रतिभूतियां (16.7 प्रतिशत) की हिस्सेदारी थी (तालिका 4)।
ऋण सेवा (अर्थात्, मूलधन चुकौती और ब्याज भुगतान) मार्च 2023 के अंत में मामूली रूप से बढ़कर चालू प्राप्तियों की 5.3 प्रतिशत हो गई, जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 5.2 प्रतिशत थी, जो उच्च ऋण सेवा को दर्शाती है (तालिका 5)।
Table 1: External Debt – Outstanding and Variation | |||||||
(US$ billion, unless indicated otherwise) | |||||||
Sector | Outstanding as at end-March | Absolute Variation | Percentage Variation | ||||
2021 R | 2022 PR | 2023 P | March 2022 over March 2021 | March 2023 over March 2022 | March 2022 over March 2021 | March 2023 over March 2022 | |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
I. General Government | 111.6 | 130.8 | 133.3 | 19.1 | 2.5 | 17.1 | 1.9 |
II. Central Bank | 0.2 | 0.1 | 0.1 | -0.1 | 0.1 | -56.6 | 77.0 |
III. Deposit-taking Corporations, except the Central Bank | 160.8 | 158.7 | 160.2 | -2.0 | 1.5 | -1.3 | 0.9 |
IV. Other Sectors | 275.7 | 301.8 | 301.5 | 26.2 | -0.3 | 9.5 | -0.1 |
IV.1. Other financial corporations | 55.2 | 52.9 | 58.3 | -2.4 | 5.4 | -4.3 | 10.2 |
IV.2. Non-financial corporations | 220.4 | 248.9 | 243.3 | 28.6 | -5.7 | 13.0 | -2.3 |
IV.3. Households and nonprofit institutions serving households (NPISHs) | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | -31.5 | -24.3 |
V. Direct Investment: Intercompany Lending | 25.2 | 27.7 | 29.4 | 2.5 | 1.8 | 9.9 | 6.4 |
Total Debt (I to V) | 573.4 | 619.1 | 624.7 | 45.7 | 5.6 | 8.0 | 0.9 |
Memo Items: | |||||||
A. Long-term Debt (original maturity)@ | 472.3 | 497.4 | 496.3 | 25.1 | -1.1 | 5.3 | -0.2 |
B. Short-term Debt (original maturity)# | 101.1 | 121.7 | 128.4 | 20.6 | 6.7 | 20.4 | 5.5 |
R: Revised. PR: Partially Revised. P: Provisional. | |||||||
@: Debt with original maturity of above one year. | |||||||
#: Debt with original maturity of up to one year. Note: Figures may not add up to total due to rounding off. |
1 आईएमएफ की 2013 के बाह्य ऋण सांख्यिकी (ईडीएस) गाइड में निर्धारित अवधारणाएं राष्ट्रीय लेखा प्रणाली (एसएनए) 2008 और आईएमएफ के भुगतान संतुलन और अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति मैनुअल (बीपीएम 6) के छठे संस्करण, जो 2009 में प्रकाशित हुई थी, के अनुरूप हैं।
2 एसडीआर: विशेष आहरण अधिकार।
(साभार:www.rbi.org.in)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)