बहुत सारे लोग लोन सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं। लोन सस्ता होगा या नहीं, इस पर RBI MPC का फैसला आज आएगा। देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक पॉलिसी कमिटी यानि RBI MPC की ब्याज दर पर बैठक 5 फरवरी को शुरू हुई थी और आज बैठक पर लिये गए फैसले की घोषणा होगी। जानकारों का मानना है कि ग्रोथ और महंगाई दर में कमी के रुझान को देखते हुए इस बैठक में आरबीआई प्रमुख दरों में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
अगर प्रमुख दरों में चौथाई प्रतिशत की कटौती होती है, तो बैंक भी लोन सस्ते कर सकेंगे। हालांकि, इससे एफडी या आरडी कराने वालों को झटका लग सकता है, क्योंकि प्रमुख दरों में कटौती के बाद बैंक एफडी या आरडी पर ब्याज दर घटा सकते हैं।
>RBI की मौजूदा दरें (Source: www.rbi.org.in)
नीति रेपो दर | : 6.50% |
स्थायी जमा सुविधा दर | : 6.25% |
सीमांत स्थायी सुविधा दर | : 6.75% |
बैंक दर | : 6.75% |
प्रत्यावर्तनीय रेपो दर | : 3.35% |
सीआरआर | : 4.00% |
एसएलआर | : 18.00% |
आधार दर | : 9.10% - 10.40% |
एमसीएलआर (ओवरनाइट) | : 8.15% - 8.45% |
बचत जमा दर | : 2.70% - 3.00% |
सावधि जमा दर > 1 वर्ष | : 6.00% - 7.25% |
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
कोई टिप्पणी नहीं