देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक पॉलिसी कमिटी यानि RBI MPC की ब्याज दर पर आज से बैठक शुरू हो रही है। बैठक पर लिये गए फैसले की घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी। जानकारों का मानना है कि ग्रोथ और महंगाई दर में कमी के रुझान को देखते हुए इस बैठक में आरबीआई प्रमुख दों में चौथाई प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
अगर प्रमुख दरों में चौथाई प्रतिशत की कटौती होती है, तो बैंक भी लोन सस्ते कर सकेंगे। हालांकि, इससे एफडी या आरडी कराने वालों को झटका लग सकता है, क्योंकि प्रमुख दरों में कटौती के बाद बैंक एफडी या आरडी पर ब्याज दर घटा सकते हैं।
>RBI की मौजूदा दरें (Source: www.rbi.org.in)
नीति रेपो दर | : 6.50% |
स्थायी जमा सुविधा दर | : 6.25% |
सीमांत स्थायी सुविधा दर | : 6.75% |
बैंक दर | : 6.75% |
प्रत्यावर्तनीय रेपो दर | : 3.35% |
सीआरआर | : 4.00% |
एसएलआर | : 18.00% |
आधार दर | : 9.10% - 10.40% |
एमसीएलआर (ओवरनाइट) | : 8.15% - 8.45% |
बचत जमा दर | : 2.70% - 3.00% |
सावधि जमा दर > 1 वर्ष | : 6.00% - 7.25% |
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:
A: My Youtube Channels:
कोई टिप्पणी नहीं