तकनीक आधारित वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी
KFin Technologies. (केफिन टेक्नोलॉजीज.) का IPO 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी इस आईपीओ को जरिये करीब 2,400 करोड़ रुपए जुटाएगी। पूरा का पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा यानी आईपीओ के तहत केवल मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के शेयर बेचे जाएंगे, बिक्री के लिए नए शेयर जारी नहीं किये जाएंगे।
>IPO से जुड़ी खास खास बातें:
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹347-₹366 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 40 शेयर्स |
| इश्यू साइज | करीब ₹1,500.00 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | करीब ₹1,500.00 करीब |
|
| रिटेल निवेशक (कम से कम ) | 1 लॉट | 40 शेयर्स | ₹14,640 |
| रिटेल निवेशक (अधिक से अधिक | 13 लॉट | 520 शेयर्स | ₹190,320 |
|
| घटना | तारीख |
|---|
| खुलने की तारीख | 19 दिसंबर |
| बंद होने की तारीख | 21 दिसंबर |
| अलॉटमेंट की तारीख | 26 दिसंबर |
| अलॉट नहीं होने पर पैसे वापसी की तारीख | 27 दिसंबर |
| डिमैट खाते में शेयर ट्रांसफर की तारीख | 28 दिसंबर |
| लिस्टिंग तारीख | 29 दिसंबर |
इस आईपीओ को रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेस (Bigshare Services) है। इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जे.पी. मॉर्गन इंडिया, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया हैं।
कंपनी 2017 से कारोबार कर रही है। यह कंपनी कंपनियों के आईपीओ की रजिस्ट्रार के तौर पर काम करती है। म्युचुअल फंड कंपनियों को समाधान देने का काम करती है। 46 भारतीय म्युचुअल फंड कंपनियों में से 27 कंपनी केफिन टेक. की ग्राहक हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के लिए केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग सेवा देने का काम करती है। केफिन 100 से ज्यादा फंड मैनेजर्स के करीब 300 एआईएफ (ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स) को संभाल रही है।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!