देश में सोने का आयात 79% गिरा, 20 साल में सबसे कम


देश में दिसंबर 2022 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले सोने के आयात में 79% की गिरावट आई है। यह 20 साल का सबसे निचला स्तर है। सोने की कीमत में आए भारी उछाल को इसका कारण माना जा रहा है।

 हालांकि, सोने के आयात में गिरावट देश के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इससे व्यापार घाटे में कमी लाने और रुपए के डॉलर के मुकाबले आ रही गिरावट को थामने में मदद मिल सकती है। आपको बता दूं कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है। 

निजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि दिसंबर 2022 में भारत ने 20 टन सोने का आयात किया, जबकि इसके पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 95 टन था। अगर वैल्यू टर्म में बाद करें तो भारत ने 2022 दिसंबर में 1.18 बिलियन डॉलर सोने का आयात किया, जबकि दिसंबर 2021 में 4.73 बिलियन डॉलर का सोना आयात किया गया था। 

पूरे 2022 में सोने के आयात की बात करें, तो भारत ने 706 टन सोने का आयात किया, जबकि साल 2021 में 1068 टन सोने का आयात हुआ था। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं