शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया मुहिम की शुरुआत करते हुए देश के युवाओं को समाज के लिए, देश के लिए, मानवता के लिए कुछ बेहतर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप उद्यमियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पैसों की, बैंक बैलेंस की, अपने परिवार-रिश्तेदार के विरोध को नजरअंदाज कर समाज की बेहतरी के लिए कुछ कर गुजरने का साहस किया। मोदी ने इस मौके पर कहा कि हमारे पास अगर मिलियम समस्याएं हैं तो बिलियन माइंड भी हैं। प्रधानमंत्री ने नौजवानों से हेल्थ सेक्टर, एग्रीकल्चर सेक्टर, ग्रामीण इलाकों, साइबर सिक्योरिटी के मामले में क्रान्तिकारी बदलाव लाने की अपील की।
> मोदी की 10 बातें, जो आपको झकझोर कर रख देगी...
-अगर million problem है तो billion mind भी तो हमारे देश में है।
-देश के करोड़ों नौजवान कुछ कर पाएं ये उम्मीद तो मेरे दिल में भरी हुई है
-देश के हर इंसान के दिल में एक ख्वाब होता है
-जो कुछ करने के इरादे से आता है, पैसे उसके लिए by product होते हैं
-उबेर कुबेर बन गया
-आप मेरे App के साथ जुड़कर के अपनी success story बताइए, मैं दुनिया को बताऊंगा निराशा का माहौल चला गया है
-आशा, विश्वास, कुछ कर गुजरने का इरादा ये समय नज़र आ रहा है
-जो Start-up की दुनिया में enter होता है या कोई नई चीजों को innovate करता है उसके मूल में कुछ नया करने का इरादा होता है, adventurous nature होता है।
-जन सामान्य को समस्याओं से मुक्ति दिलाना, सुविधाओं को सरल करना, इस एक महत्वपूर्ण काम को करने की ताकत रखता है।
-एक psychological change लाना है कि youth के दिमाग में job seeker की
मानसिकता से उसको बाहर लाना है। वो job creator बने।
((स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया मुहिम शुरू करते हुए PM मोदी का पूरा भाषण
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/pm.html
((स्टार्ट-अप्स के लिए मोदी सरकार का एक्शन प्लान
स्टार्ट अप के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/blog-post_17.html


कोई टिप्पणी नहीं