LIC हाउसिंग फाइनेंस: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 22% बढ़ा

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी LIC हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन ग्रोथ और मजबूत नेट इंटरेस्ट इनकम के दम पर इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले वित्त साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 344 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, जो कि इस साल की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 344 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इस दौरान कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम (ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू और फाइनेंस कॉस्ट में अंतर) 36% बढ़कर 549 करोड़ रुपए से 747 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी के अन्य आय घटी है। कंपनी की अन्य आय पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के 36 करोड़ रुपए से घटकर 17 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

कंपनी ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में  8,067 करोड़ रुपए का कर्ज दिया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 12% अधिक है।

कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) इस दौरान 2.20% से बढ़कर 2.58% हो गया। बात अगर दिसंबर तिमाही में कंपनी के ग्रॉस एनपीए की करें, तो सालाना आधार पर ये कुल कर्ज का 0.57% से  0.58% पर पहुंच गया।

((इंडियन होटल्स: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 90% गिरा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/90.html

कोई टिप्पणी नहीं