ओबेराय रियल्टी: दिसंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, जोरदार बिक्री

ओबेराय रियल्टी ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जोरदार बिक्री के दम पर 209.35 करोड़ रुपए के कंसो. मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 79.23 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 219.6 करोड़ रुपए से 790.33 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान 9.18 मिलियन वर्ग फीट में करीब 40 प्रोजेक्ट का विकास किया गया जबकि 20.61 मिलियन वर्गफीट निर्माणाधीन (अंडर कंस्ट्रक्शन) है।

((HUL: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 22% गिरा, गांवों ने दिया झटका   
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/hul-22.html

कोई टिप्पणी नहीं