शुक्रवार को डाओ जोंस 391 अंक लुढ़का, कच्चा तेल $30 के नीचे बंद, सोना चमका

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में कच्चे तेल के 30 डॉलर के नीचे बंद होने से भारी बिकवाली हुई। निराशाजनक अमेरिकी डाटा और चीन के शेयर बाजार में गिरावट की वजह से भी निवेशक नए पोजीशन लेने से बचते दिखे। हालांकि सोने में जमकर खरीदारी देखी गई। बाजार की नजर अगले हफ्ते चीन के आने वाले GDP नंबर पर है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 390.97 अंक, S&P 500 ने 41.51 अंक और नैस्डेक ने 126.59 अंकों का गोता लगाया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 114.13 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 102.73 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 248.93 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट $1.78 या 5.71% गिरकर $29.42 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 6.28% गिरकर $28.94 प्रति बैरल पर निपटा
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $17.10 उछलकर
 $1,090.70  प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी आंकड़े:
-दिसंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन 0.4% गिरा
-दिसंबर में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स 0.2% गिरास नवंबर में 0.3% चढ़ा था
-दिसंबर में रिटेल सेल्स 0.1% गिरा
-दिसंबर में एक्स-ऑटो रिटेल सेल्स 0.1% गिरा

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)-


एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)



((गुरुवार को डाओ जोंस चढ़ा, कच्चा तेल भी मजबूत, लेकिन सोना धड़ाम
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/blog-post_15.html

((भारतीय शेयर बाजार मोदी-पूर्व युग के स्तर पर, ये रहे कारण
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/blog-post_75.html

कोई टिप्पणी नहीं