इंडियन होटल्स: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 90% गिरा

टाटा ग्रुप की होस्पिटलिटी फर्म इंडियन होटल्स कंपनी ने इस वित्त वर्ष में 10.05 करोड़ रुपए के कंसो. शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 89.95% कम है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 61.84 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

हालांकि, इस दौरान कंपनी ने कंसो. शुद्ध बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,206.88 करोड़ रुपए की शुद्ध आमदनी हुई थी जो कि इस वित्त वर्ष की इस तिमाही में बढ़कर 1,308.97 करोड़ रुपए हो गई।

इंडियन होटल्स कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियां सामूहिक रूप से ताज होटल्स रिसोर्ट एंड पैलेसेस के नाम से जानी जाती है।

((ओबेराय रियल्टी: दिसंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, जोरदार बिक्री
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2016/01/blog-post_16.html

कोई टिप्पणी नहीं