शुक्रवार को डाओ जोंस 168 अंक लुढ़का, कच्चा तेल, सोना भी गिरा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट के अलावा कच्चे तेल और सोने में भी गिरावट देखी गई।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 167.65 अंक, S&P 500 ने 21.06 अंक जबकि नैस्डेक ने 45.79 अंकों का गोता लगाया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 41.64 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 130.51 अंक और फ्रांस के कैक 40
इंडेक्स ने 69.82 अंकों की गिरावट दर्ज की। डाओ जोंस में हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान 137 अंकों की
तेजी थी।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट 11 सेंट या 0.33% गिरकर 33.16 डॉलर प्रति बैरल
पर निपटा
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $9.90 गिरकर
 $1,097.90  प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)


((गुरुवार को डाओ जोंस 392 अंक लुढ़का, क्रूड फिसला, सोना चमका 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/392.html

कोई टिप्पणी नहीं