विदेशी सैलानियों से दिसंबर में आमदनी 2% बढ़ी (Y-o-Y)


-दिसंबर, 2015 के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वर्ष 2014 की समान अवधि के मुकाबले 3.2 % का इजाफा
-दिसंबर, 2015 के दौरान पर्यटक आगमन में सर्वाधि‍क हिस्‍सा अमेरिका का रहा
-दिसंबर 2015 में पर्यटन से 13,253 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आमदनी, पिछले साल के दिसंबर के मुकाबले 2% ज्यादा  

पर्यटन मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त राष्ट्रीयता-वार एवं बंदरगाह-वार आंकड़ों के आधार पर विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के मासिक अनुमानों का संकलन करता है। इसी तरह पर्यटन मंत्रालय
भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पर्यटन से प्राप्त विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई) का संकलन
करता है।
दिसंबर, 2015 के दौरान एफटीए और पर्यटन के जरिए एफईई से जुड़ी खास बातें निम्नलिखित रहीं :
विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) :
• दिसंबर, 2015 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 9.13 लाख का रहा, जबकि दिसंबर 2014 में यह 8.85 लाख और दिसंबर 2013 में 8.22 लाख था। दिसंबर, 2014 की तुलना में दिसंबर, 2015 के दौरान इसमें 3.2 % की  वृद्धि दर्ज की गई।

• जनवरी-दिसंबर, 2015 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 80.16 लाख का रहा, जो 4.4 % की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस तरह जनवरी-दिसंबर 2013 के मुकाबले जनवरी-दिसंबर 2014 में एफटीए 10.2 % की वृद्धि दर्शाता है।

• शीर्ष 15 स्रोत देशों में दिसंबर, 2015 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा अमेरिका (18.67 %) का रहा। इसके बाद हिस्‍सा क्रमश: बांग्लादेश (11.64 %), ब्रिटेन (11.60%),  ऑस्ट्रेलिया (5.25%), कनाडा (4.23%), रूसी संघ (3.68%), मलेशि‍या (3.13 %), जर्मनी (2.61 %),  चीन (2.48%), श्रीलंका (2.39%), सिंगापुर (2.01%), फ्रांस (1.99 %), जापान (1.85 %), थाईलैंड (1.68%) और पाकिस्‍तान  (1.60%)  का रहा। दिसंबर, 2015 के दौरान कुल एफटीए में इन शीर्ष 15 देशों का हिस्सा 74.81 % रहा।

• शीर्ष 15 पोर्टों में दिसंबर, 2015 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा दिल्ली एयरपोर्ट (27.34  %) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः मुंबई एयरपोर्ट (20.82%), हरिदासपुर लैंड चेक पोस्ट (6.65 %) , बेंगलुरू एयरपोर्ट (6.33%), चेन्नई एयरपोर्ट (5.44%),  गोवा एयरपोर्ट (5.24 %),  कोलकाता एयरपोर्ट (4.22%), कोच्चि एयरपोर्ट (4.04 %), हैदराबाद एयरपोर्ट (3.67 %), अहमदाबाद एयरपोर्ट (3.29 %), त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट (2.19 %), तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट (1.67 %), गेडे रेल (1.39%), अटारी-वाघा लैंड चेक पोस्ट (1.28%)  और सोनौली लैंड चेक पोस्ट (1%)  का रहा। दिसंबर, 2015 के दौरान कुल एफटीए में इन 15 पोर्टों का हिस्सा 94.57 % का रहा।

रुपए व अमेरिकी डॉलर के लिहाज से भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई)
• दिसंबर, 2015 के दौरान एफईई 13,253 करोड़ रुपये की रही,  जबकि यह दिसंबर 2014 में 12,988 करोड़ रुपये और दिसंबर 2013 में 11,994 करोड़ रुपये थी।

• दिसंबर, 2015 के दौरान रुपये के लिहाज से एफईई में बढ़ोतरी दिसंबर 2014 की तुलना में 2.0 % की रही। दिसंबर 2013 की तुलना में दिसंबर 2014 में धनात्‍मक वृद्धि 8.3 % दर्ज की गई।

• जनवरी-दिसंबर, 2015 के दौरान रुपये के लिहाज से पर्यटन से प्राप्त एफईई 1,26,211 करोड़ रुपये की रही, जो जनवरी-दिसंबर 2014 के 1,23,320 करोड़ रुपये की तुलना में 2.3 % ज्यादा है। जनवरी-दिसंबर 2013 के मुकाबले जनवरी-दिसंबर 2014 के दौरान 1,23,320 करोड़ रुपये की राशि ने 14.5 % की बढ़ोतरी दर्शाई थी।

• दिसंबर, 2015 के दौरान डॉलर के लिहाज से एफईई दिसंबर 2014 के 2.069 अरब अमेरिकी डॉलर और दिसंबर 2013 के  1.936 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.991 अरब अमेरिकी डॉलर रही।

• दिसंबर, 2015 के दौरान अरब अमेरिकी डॉलर के लिहाज से एफईई में दिसंबर 2014 की तुलना में 3.8 % की गिरावट आई, जबकि दिसंबर, 2013 की तुलना में दिसंबर 2014 में इसमें 6.9 % की बढ़ोतरी हुई थी।

• जनवरी-दिसंबर, 2015 के दौरान अमेरिकी डॉलर के लिहाज से पर्यटन से प्राप्‍त एफईई में 19.676 अरब डॉलर के साथ जनवरी-दिसंबर, 2014 के 20.236 अरब डॉलर की तुलना में 2.8 % की गिरावट दर्ज हुई,

जबकि जनवरी-दिसंबर, 2014 के दौरान इसमें जनवरी-दिसंबर 2013 की तुलना में 9.7 % की धनात्मक बढ़ोतरी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं