'ये शेयर खतरनाक हैं, नहीं चेते तो फंसेगे पैसे'

'इन 386 शेयरों में पैसे लगाने से बचिएगा'

अगर आप शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं, तो 386 स्टॉक्स से दूर रहेंगे तो आप फायदे में रहेंगे।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 386 इल्लिक्विड शेयरों की सूची जारी की है, जिसमें निवेशकों को पैसे लगाते समय ज्यादा सतर्क रहने की नसीहत दी है। इस सूची में BSE के 357 शेयर हैं और NSE के 29 स्टॉक्स शामिल हैं।

दोनों एक्सचेंज ने अपने-अपने सर्कुलर में अपने सदस्यों को सलाह दी है कि वह उन 386 शेयरों में कारोबार करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें, जिनमें कारोबार काफी कम होता है। इन शेयरों में वे अपने खाते में या
फिर अपने ग्राहकों के लिए खरीदारी करते समय सतर्क रहें।

इल्लिक्विड स्टॉक्स क्या होते हैं: 
-जिनमें कम खरीद-फरोख्त होती है
- इनमें कई शेयर ऐसे हैं, जिन्हें बेचना आसान नहीं होता है
क्योंकि इनमें खरीद-फरोख्त काफी कम होती है
-ऐसे शेयर खरीदने पर निवेशक परेशानी में फंस सकते हैं।
-एक बार खरीदने पर इनके लिए खरीदार नहीं मिलते हैं।
-वॉल्यूम कम होने से कई बार खरीददार मिलना काफी
मुश्किल हो जाता है।
-कम ट्रेडिंग की वजह से निवेशकों के पैसे ऐसे स्टॉक्स
में फंस सकते हैं

शेयर बाजारों ने कहा है कि इन सभी 386 प्रतिभूतियों में 11 जनवरी से समय-समय पर नीलामी की जाती रहेगी। इन प्रतिभूतियों के बारे में जो चेतावनी दी गई है वह जुलाई से दिसंबर के दौरान इनमें हुई कारोबारी गतिविधियों के आधार पर है।

ऐसे कम खरीद फरोख्त वाले शेयरों में जिनका जिक्र दोनों बाजारों ने किया है, उनमें गोल्डस्टोन टेक्नोलॉजीज, उषा मार्टिन एजुकेशन एंड सॉल्यूशंस, खेतान (इंडिया), प्रदीप ओवरसीज, टुडेज राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स, होटल रगबाय, ब्लू चिप इंडिया और गुजरात लीज फाइनेंसिंग शामिल हैं।

नुकसान पहुंचाने वाले NSE की इल्लिक्विड शेयरों की लिस्ट:

Symbol     Series Security Name                      ISIN Code
ASIL       EQ Amit Spinning Industries            INE988A01026
ATNINTER      EQ ATN International Limited INE803A01027
BLUECHIP      EQ Blue Chip India Limited INE657B01025
BROADCAST EQ Broadcast Initiatives Limited INE698H01018
CURATECH   EQ Cura Technologies Limited INE117B01012
DSSL             EQ Dynacons Systems & Solutions  INE417B01040
GLFL      EQ Gujarat Lease Financing       INE540A01017
GOLDTECH    EQ Goldstone Technologies           INE805A01014
HOTELRUGBY EQ Hotel Rugby Limited                INE275F01019
KHAITANLTD    EQ Khaitan (India) Limited INE731C01018
LCCINFOTEC   EQ LCC Infotech Limited                 INE938A01021
NGCT               EQ Northgate Com Tech   INE970N01019
NOESISIND      EQ Noesis Industries Limited INE141B01020
OMNITECH       EQ Omnitech Infosolutions INE810H01019
PARAPRINT      EQ Paramount Printpackaging         INE702L01010
PRADIP          EQ Pradip Overseas Limited INE495J01015
QUINTEGRA      EQ  Quintegra Solutions Limited INE033B01011
REISIXTEN        EQ   REI Six Ten Retail Limited INE849J01021
SHRIASTER       EQ    Shri Aster Silicates Limited INE900K01012
SOFTTECHGR   EQ    Software Tech. Group Int. INE863A01013
SURANACORP   EQ    Surana Corporation Limited INE357D01010
TECHIN           EQ     Techindia Nirman Limited INE778A01021
TODAYS             EQ    Todays Writing Instruments   INE944B01019
TULSI           EQ       Tulsi Extrusions Limited INE474I01012
UMESLTD           EQ   Usha Martin Edu.&Sol.           INE240C01028
VKSPL           EQ     VKS Projects Limited INE213M01024
WINSOME          EQ       Winsome Yarns Limited INE784B01035
XLENERGY         EQ XL Energy Limited INE183H01011
ZENITHCOMP    EQ        Zenith Computers Limited  INE598B01013

इल्लिक्विड स्टॉक के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं
((http://www.bseindia.com/download/markets/equity/FAQ-Periodic%20Call%20Auction %20Session.pdf

सेबी के मुताबिक इल्लिक्विड शेयरों की ट्रेडिंग केवल पीरिऑडिक कॉल ऑक्शन के जरिए हुआ करती है। पहले यह सामान्य बाजार में मौजूद ऑर्डर ड्रिवेन सिस्टम पर काम करता था। इन शेयरों की ट्रेडिंग के लिए शुरुआती एक घंटे का समय निश्चित रहेगा जो 9.30 बजे से होगा।

सेबी के आदेश के मुताबिक इललिक्विड शेयरों के लिए 20% का प्राइस बैंड रखा गया है। प्रत्येक तिमाही के शुरुआत में एक्सचेंज इन शेयरों के इल्लिक्विड क्राइटेरिया की समीक्षा करेगा। ऐसे शेयरों में खरीद-फरोख्त न के बराबर होती है।

((इन कंपनियों में पैसे मत लगाइगा, वरना डूबना तय, क्योंकि...
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/blog-post.html

((शेयर बाजार पर beyourmoneymanager के लेख 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/beyourmoneymanager_61.html

((इन्वेस्टमेंट करते समय जब 'इमोशन' हावी हो जाए...
((आप 'Emotional' इन्वेस्टर हैं या 'Rational' !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/emotional-rational.html

((शेयर बाजार; पैसा लगाने से पहले जानकारी लेना जरूरी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/06/blog-post_69.html

((SMS, ब्लॉग, वेबसाइट्स की शेयर टिप्स पर भरोसा ना करें: सेबी  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/sms.html

((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री 
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/03/blog-post_14.html

((शेयर बाय-सेल-होल्ड-स्टॉप लॉस से पहले....
((ये PE, RoCE रेश्यो क्या है
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/04/blog-post_68.html

((शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कंपनियों के नतीजे के मायने -भाग-1
कंपनियों के नतीजे को सिर्फ आंकड़ा ना समझें निवेशक-भाग-1
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/1_11.html

((शेयर बाजार के निवेशकों के लिए कंपनियों के नतीजे के मायने -भाग-2
कंपनियों के नतीजे को सिर्फ आंकड़ा ना समझें निवेशक-भाग-2
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/2_11.html

((बाय/सेल/होल्ड/टार्गेट/स्टॉप लॉस क्या बला है...
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_59.html

((डिविडेंड/सस्पेंडेंड/डीलिस्ट कंपनी के बारे में जानकारी कहां मिलेगी
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_14.html

((IPO में कैसे निवेश करें 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/ipo_15.html

((एक से अधिक डीमैट अकाउंट आप खोल सकते हैं  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_56.html

((क्या करें अगर डीमैट अकाउंट होल्डर की मौत हो जाए
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_29.html


कोई टिप्पणी नहीं