तीन कंपनियों को IPO लाने की इजाजत मिली

बाजार नियामक सेबी ने SSIPL Retail, Paranjape Schemes (Construction) Ltd और Bharat Wire Ropes को आईपीओ (initial public offerings) लाने की मंजूरी दे दी है। अब ये कंपनियां पूंजी बाजार से पैसे जुटा सकेंगी।

Paranjape और Bharat Wire Ropes ने आईपीओ के लिए सेबी को जुलाई में अर्जी दी थी, जबकि फुटवियर मैन्युफैक्चरर और रिटेलर SSIPL ने अक्टूबर में।

कंपनियों की अर्जी के मुताबिक, Paranjape Schemes की योजना बाजार से 600 करोड़ रुपए जुटाने की है, जबकि Bharat Wire Ropes की 70 करोड़ रुपए और SSIPL Retail 72 करोड़ रुपए जुटाएगी। पूंजी बाजारों से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनियां कर्ज चुकाने और कारोबार को विस्तार करने में करेगी। तीनों कंपनियों को बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

((IPO में कैसे निवेश करें 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/ipo_15.html

कोई टिप्पणी नहीं