मार्केट रेगुलेटर सेबी उद्यमियों के लिए क्राउड फंडिग से पूंजी जुटाने में मदद करने के लिए जल्द ही नियम लाएगा। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए म्युचुअल फंड बेचने की मंजूरी देने पर भी रेगुलेटर विचार कर रहा है। सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।
सिन्हा ने कहा कि सेबी ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की अध्यक्षता में क्राउड फंडिंग के जरिए पूंजी जुटाने के उपायों के संबंध में सलाह देने के लिए कमिटी गठित की गई है, जो कि एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।
सेबी ने इससे पहले युवा उद्यमी और लोगों के ग्रुप के लिए पूंजी जुटाने के वास्ते क्राउड फंडिंग नियम के लिए डिस्कसन पेपर जारी किया था। क्राउड फंडिंग युवा उद्यमी और लोगों के छोटे ग्रुप द्वारा अपने कारोबार की फंडिंग के लिए लोगों और संगठनों से ऑनलाइन पैसा जुटाने का तरीका है।

कोई टिप्पणी नहीं