शेयर बाजार के लिए चीन से अच्छे संकेत नहीं

शेयर बाजार के लिए दुनिया की दूसरी बड़ी इकोनॉमी चीन से अच्छी खबर नहीं है। यहां की इंडस्ट्रियल कंपनियों के मुनाफे में नवंबर में लगातार छठे महीने कमी आई है। चीन के स्टैटिस्टिक्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर इंडस्ट्रियल कंपनियों के मुनाफे में नवंबर में 1.4%  की कमी आई है।
ब्यूरो का मानना है कि, इंडस्ट्रियल मुनाफे, जिसमें 3.1 अरब डॉलर से अधिक के सालाना रेवेन्यू वाली कंपनियां शामिल हैं, में इस साल के शुरुआती 11 महीने में इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 1.9% की कमी आई है।
हालांकि, इस साल अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में इंडस्ट्रियल कंपनियों के मुनाफे में मामूली सुधार देखा गया है।
इस साल अक्टूबर में सालाना आधार पर मुनाफे में 4.6% की कमी आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं