बैंक देंगे नए साल पर महंगी सेवाओं का तोहफा !

नया साल खुशियां लेकर आता है, नया उमंग और उत्साह लेकर आता है, लेकिन बैंक इन खुशियों, उमंग और उत्साह पर मानो पानी फेरने का मना चुके हैं।

बता दें कि बैंक अगले साल एक जनवरी से अपनी कई सेवाओं को महंगी करने जा रहे हैं। बैंकों की कई सेवाओं के लिए आपको जेबें ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।  

दरअसल, सार्वजनिक के साथ निजी क्षेत्र की भी कई बैंकों के द्वारा बैंक सर्विस को लेकर दरों मे बढ़ोतरी की गई
है जिसके अनुसार सेवाएं महंगी होने की उम्मीदें है। माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी-अपनी बैंक शाखाओं को बड़ी हुई दरों की सूची भेज चुके है।

ऐसी है जानकारी बैंक लॉकर सुविधा, एटीएम लेनदेन, सभी तरह के ऋणों की प्रोसेसिंग जैसी सेवाओं की दरों में शहरी क्षेत्र में 15-35%, अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5-19% तक इजाफा किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं