हिन्दी, मराठी, पंजाबी में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जल्द

अब कन्नड़,मलयालम में भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध 

कर्नाटक और केरल के वैसे लोगों के लिए जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं, लेकिन शेयय बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। ऑनलाइन ब्रोकरेज फॉर्म Zerodha ने कन्नड़ और मलयालम जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में वेब आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लान्च किया है। Zerodha का वेब आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘Kite’ के नाम से भी जाना जाता है जो कि मोबाइल और टैबलेट पर भी उपलब्ध है।

कन्नड़ में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लान्च करते हुए Zerodha के वाइस-प्रेसिडेंट (रिसर्च एवं एजुकेशन) कार्तिक रंगप्पा ने कहा कि कन्नड़ और मलयालम में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लान्च होने के बाद अब इस भाषा के ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग समुदाय के लिए भाषा कोई दिक्कत नहीं रही।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी की योजना हिन्दी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं मसलन, पंजाबी, गुजराती, मराठी में भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की है। रंगप्पा ने अगले 15 दिनों में तमिल और तेलुगु भाषा में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लान्च करने की बात कही। उनका कहना है कि शेयर बाजार के कई निवेशक अंग्रेजी भाषा में ट्रेडिंग करमें खुद को सहज नहीं पाते हैं, ऐसे में उनकी भाषाओं में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म होने से उनका काम आसान हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं