अब मिस्ड कॉल से होगा मोबाइल रिचार्ज

देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC बैंक अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल से मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा देने जा रहा है। लेकिन इसके लिए आपको बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा और साथ ही बैंक को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए जरूरी रकम निकालने के लिए अधिकृत करना होगा।

बैंक के मुताबिक, नंबर रजिस्टर्ड करने और रकम निकालने की अनुमति देने के बाद ग्राहक को मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए केवल मिस्ड कॉल देना होगा।

बैंक के हेड-डिजिटल बैंकिंग नितिन चुघ ने कहा कि दो-तीन महीने के भीतर हम ये सेवा शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। फिलहाल ये सेवा बैंक के ग्राहकों के लिए होगी, फिर बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए शुरू की जाएगी। भारत में 80% से ज्यादा टेलिकॉम ग्राहक प्री-पेड मोबाइल रिचार्ज का इस्तेमाल करते हैं। ग्राहक न्युनतम 10 रुपए और अधिकतम 250 रुपए का रिचार्ज करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं