मंगलवार का डाओ जोंस 156 अंक और जर्मनी का डैक्स 311 अंक चढ़ा, आज फेड के फैसले पर नजर

आज अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से पहले मंगलवार को अमेरिकी और
यूरोपीय शेयर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 156.41 अंक, नैस्डेक ने 43.13 अंक और S&P 500 ने 21.27 अंकों की तेजी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 143.73 अंक, फ्रांस के कैक 40 ने 141.33 अंक, जबकि जर्मनी के डैक्स ने 311.04 अंकों की शानदार मजबूती दर्ज की।

बाजार की नजर आज फेडरल रिजर्व के फैसले पर है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक का आज आखिरी दिन है। फेड ब्याज दर पर क्या फैसला लेता है, इसका सबको इंतजार है। नवंबर में बेहतर जॉब रिपोर्ट से माना जा रहा है कि करीब 10 साल में पहली बार फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ा सकता है। आखिरी बार उसने जून 2006 में ब्याज बढ़ाया था। उसके बाद वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिका में ब्याज दर करीब शून्य के करीब बरकरार है।  

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार)

((सोमवार को डाओ जोंस चढ़ा, जर्मनी का डैक्स फिसला, आज से FOMC की बैठक  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/12/fomc.html

कोई टिप्पणी नहीं