एस्सार ऑयल: सितंबर तिमाही का मुनाफा 14% गिरा, GRM सुधरा

देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी एस्सार ऑयल ने इस साल की सितंबर तिमाही में 201 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले  14% कम है।

पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 234 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। हालांकि, इससे पिछली तिमाही यानी इस साल की जून तिमाही के मुकाबले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 81% गिरा है। जून तिमाही में कंपनी को 1,063 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी के लिए अच्छी बात ये है कि इस दौरान कंपनी के जीआरएम यानी ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमत के बीच अंतर) में सुधार देखने को मिला है। पिछले साल की सितंबर तिमाही में जीआरएम 7.03 डॉलर प्रति बैरल था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 9.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(ONGC: कच्चे तेल का कहर, सितं.तिमाही का मुनाफा गिरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/ongc.html

कोई टिप्पणी नहीं