ONGC: कच्चे तेल का कहर, सितं.तिमाही का मुनाफा गिरा

सरकारी कंपनी ONGC यानी ऑयल और नैचुरल गैस कॉर्प. के प्रदर्शन पर कच्चे तेल की गिरती कीमत की वजह से असर पड़ा है। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में इस साल की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11% की गिरावट आई है।

कंपनी ने इस साल की सितंबर तिमाही के दौरान 4,842.02 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये मुनाफा 5,444.89 करोड़ रुपए का था।

हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, जो कि 1.1% की बढ़त के साथ 20,732 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
((टाटा मोटर्स: चीन से झटका, सितंबर तिमाही में 430 करोड़ रु. का घाटा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/430.html

कोई टिप्पणी नहीं