गोदरेज इंडस्ट्रीज: प्रॉपर्टी सेगमेंट के बेहतर प्रदर्शन से फायदा

गोदरेज इंडस्ट्रीज को उसके प्रॉपर्टी सेगमेंट के बेहतर प्रदर्शन से फायदा मिला है। कंपनी के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में इस साल की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 41.87% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल की सितंबर तिमाही में कंपनी ने 95.16 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था, जो कि इस साल की सितंबर तिमाही में बढ़कर 135 करोड़ रुपए हो गया।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने इस साल सितंबर तिमाही में 3,223.21 करोड़ रुपए की कंसोलिडेटेड कुल बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 41.77% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,273.41 करोड़ रुपए की बिक्री की थी।

((गोदरेज प्रॉपर्टीज: सितंबर तिमाही का मुनाफा दोगुना,तो इनकम चार गुना बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_97.html

जहां तक बात गोदरेज प्रॉपर्टीज की है तो उसने इस साल की सितंबर तिमाही में 106 करोड़ रुपए से ज्यादा के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 47 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में ये बढ़ोतरी बिक्री में आई जोरदार तेजी के कारण संभव हो पाई।

इस दौरान गोदरेज प्रॉपर्टीज  का कुल इनकम चार गुना से ज्यादा बढ़कर 307 करोड़ रुपए से 1,481 करोड़ रुपए पहुंच गया। कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही में 880 करोड़ रुपए की बुकिंग की थी जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 1957 करोड़ रुपए पहुंच गई। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में 478 करोड़ रुपए के रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट की, जबकि 1,479 करोड़ रुपए के कमर्शियल प्रोजेक्ट की बुकिंग की।

((एस्सार ऑयल: सितंबर तिमाही का मुनाफा 14% गिरा, GRM सुधरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/14-grm.html

कोई टिप्पणी नहीं