माइंडट्री: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड की घोषणा

आईटी कंपनी माइंडट्री ने इस साल सितंबर तिमाही के मुनाफे में साल दर साल के आधार पर 15.1% और रेवेन्यू में 31.6% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। नतीजे की घोषणा के बाद कंपनी ने 4 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया।

कंपनी को इस साल सितंबर तिमाही में 158.2 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है जबकि 1169  करोड़ रुपए की आमदनी हुई। ब्लूमबर्ग पोल में 152.7 करोड़ रुपए का मुनाफा और 1122.5 करोड़ रुपए की आमदनी का अनुमान लगाया गया था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.5% बढ़ा है।

डॉलर टर्म में तिमाही आधार पर कंपनी की आमदनी 16.4% बढ़ी, जबकि मुनाफा 11.2%  बढ़ा।

कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में आईटी सर्विस की मांग बढ़ेगी और हमलोग नैस्कॉम (National Association of Software and Services Companies ) के इस साल के ग्रोथ अनुमान को पीछे छोड़ देंगे। नैस्कॉम ने इस साल आईटी कंपनियों के लिए 12-14% का ग्रोथ अनुमान दिया है।

((TCS: Q2 का मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड की घोषणा, 75 हजार को नौकरी देगी
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/tcs-q2-75.html


((DB कॉर्प: सितंबर तिमाही का मुनाफा 13% घटा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/db-13.html

कोई टिप्पणी नहीं