गुरुवार को डाओ जोंस 217 अंक उछला

गुरुवार अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में रौनक रही। अमेरिका में महंगाई के  ताजा आंकड़ों के आधार पर फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के बजाय अगले साल ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से निवेशक नए पोजीशन बनाते देखे गए।

डाओ जोंस 217 अंक उछला, जबकि नैस्डेक और S&P 500 ने करीब 1.50 % की तेजी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन का फुट्जी और जर्मनी का डैक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा।

अमेरिका में सितंबर की CPI महंगाई दर में 0.2% की कमी आई है जबकि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने के लिए महंगाई दर में 2% की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है यानी  CPI महंगाई दर 2% रहने पर ही ब्याज दर बढ़ने की संभावना है।

उधर, न्यू यॉर्क फेड चेयरमैन डूडले का ये कहना कि हाल की कुछ इकोनॉमिक खबर आर्थिक स्लोडाउन के संकेत दे रही हैं, ब्याज दर बढ़ाने के आसार पर पानी फेर रहा है। डूडले ने कहा है कि उम्मीद के मुताबिक, इकोनॉमी के प्रदर्शन के बाद ही ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है।

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)-


एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)


((डाओ जोंस बुधवार को 157 अंक लुढ़का
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/157.html

((16 अक्टूबर को रिलायंस के अलावा इन कंपनियों के नतीजे
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/16-ril-niit.html

((अमेरिका ने ब्याज दर स्थिर क्यों रखा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_18.html

((अगर अमेरिका में ब्याज बढ़ा तो भारत पर क्या होगा असर 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_9.html

कोई टिप्पणी नहीं