करुर वैश्य बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा

करुर वैश्य बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में 142.22 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 51% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 90.50 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। इस दौरान बैंक की आमदनी 1,494.86 करोड़ से 1,570.27 करोड़ रुपए पहुंच गई।

इस दौरान बैंक के एनपीए में जबर्दस्त उछाल देखा गया। बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में 1.36% से बढ़कर 1.96%, जबकि नेट एनपीए 0.59%  से बढ़कर 0.96% पहुंच गया।

((लक्ष्मी विलास बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा,NPA घटा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/npa_15.html

कोई टिप्पणी नहीं