लक्ष्मी विलास बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा,NPA घटा

लक्ष्मी विलास बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 42.31% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। बैंक को इस साल की सितंबर तिमाही में 44.83 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 31.50 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 14% बढ़कर 613.87 करोड़ रुपए से 697.88 करोड़ रुपए हो गई।

इस दौरान बैंक के एनपीए में जबर्दस्त कमी आई है। पिछले साल सितंबर तिमाही के मुकाबले इस सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 3.72% से घटकर 1.89%, जबकि नेट एनपीए 2.78% से कम होकर 1.01% रह गया।

((HUL: सितंबर तिमाही का मुनाफा घटा, अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/hul.html

कोई टिप्पणी नहीं