LIC हाउसिंग फाइनेंस: Q2 का मुनाफा बढ़ा

देश की दूसरी बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने इस साल की सितंबर तिमाही में 412 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 20.7% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 341.3 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। मुनाफा बढ़ाने में नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) में जोरदार बढ़ोतरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम 34.8 % बढ़कर 717 करोड़ रुपए हो गया।

पिछले साल सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 17% बढ़कर 2628 करोड़ से 3065 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल लागत 14% बढ़कर 2,142 करोड़ से 2,445 करोड़ रुपए और अन्य आमदनी 19% गिरकर 31 करोड़ रुपए से 25 करोड़ रुपए हो गई।

((करुर वैश्य बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा 57% बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/57.html

कोई टिप्पणी नहीं