माइक्रोफाइनेंस कंपनी बंधन भी अब भारतीय बैंकिंग सिस्टम का सदस्य बन गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटॉरियम में बैंक के परिचालन का उद्घाटन किया।
बंधन बैंक ने देशभर में 1.43 करोड़ खातों और 501 शाखाओं के साथ पूर्ण बैंक के रूप में कामकाज शुरू कर दिया है । यह देश के अनुमानित 2,000 अरब डॉलर के बैंकिंग उद्योग का नया सदस्य बन गया है।
बंधन ने कहा कि उसने 1.43 करोड़ खातों, 10,500 करोड़ रुपए के लोन बुक और 19,500 कर्मचारियों के साथ परिचालन शुरू किया है। शुरुआत में 24 राज्यों में इसकी 501 शाखाएं, 2022 सेवा केंद्र और 50 एटीएम हैं।
बंधन बैंक का लक्ष्य:बंधन ने कहा है कि वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक उसका देश के 27 राज्यों में 632 शाखाओं और 250 एटीएम का लक्ष्य है। बैंक ने कहा कि उसकी 71 % शाखाएं ग्रामीण भारत में होंगी। इनमें से करीब 35% शाखाएं ऐसे ग्रामीण इलाकों में होंगी जहां बैंकिंग सुविधाएं नहीं हैं।
कहां कितनी शाखाएं:
पश्चिम बंगाल - 220 शाखाएं
बिहार- 67
असम- 60,
महाराष्ट्र- 21
उत्तर प्रदेश-20
त्रिपुरा- 20
झारखंड -15
भारत की सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी नन-डिपॉजिट-एक्सेप्टिंग एमएफआई बंधन की ओर से साल 2014 में बंधन बैंक की स्थापना की गई थी। कम आय वाली महिला आंत्रप्रन्योर्स, स्वयं सहायता समूहों और छोटे स्तर के व्यवसायों को कर्ज देने में बंधन माइक्रो फाइनैंस को महारत हासिल है।
इन कंपनियों में पैसे मत लगाइगा, वरना डूबना तय है , क्योंकि
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/blog-post.html

कोई टिप्पणी नहीं