खुद से 5 मिनट में 5 तरीकों से PF बैलेंस कैसे चेक करें
2018 की पहली छमाही में आईपीओ रहे सुपरहिट, कंपनियों ने जुटाए ₹23, 670 करोड़
कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 2018 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनियों ने ₹23, 670 करोड़ जुटाए, जो कि पिछले साल की इसी छमाही के मुकाबले दोगुना है। इस साल का अगला छह महीना भी आईपीओ बाजार शानदार रहने का अनुमान है।
अगली छमाही (जुलाई-दिसंबर) में एचडीएफसी म्युचुअल फंड, लोढा डेवलपर्स और रेल विकास निगम समत करीब 50 कंपनियों के आईपीओ आने की उम्मीद है। 18 कंपनियों ने सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी हासिल कर ली है, जबकि करीब 28 कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए अर्जी दी है।
2018 में जनवरी-जून के दौरान 18 कंपनियों ने प्राथमिक बाजार से ₹23, 670 करोड़ जुटाये, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 13 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये ₹12,000 करोड़ जुटाये थे। अगर बात 2016 की पहली छमाही की करें, तो 11 आईपीओ के जरिये ₹6,962 करोड़ जुटाये गए थे।
2018 की पहली छमाही में सबसे बड़ा आईपीओ बंधन बैंक (₹4,473 करोड़) का था, उसके बाद हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स (₹4,229 करोड़), ICICI सिक्योरिटीज (₹3,515 करोड़), वैरॉक इंजीनियरिंग (₹1,955 करोड़), इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस (₹1,844 करोड़) और लेमन ट्री हाउस (₹1,040 करोड़) का रहा। इस दौरान के अन्य आईपीओ रहे-भारत डायनामिक्स, RITES और मिधानी। कंपनियों ने आईपीओ से जुटाये गए पैसों का ज्यादातर इस्तेमाल कारोबार का विस्तार करने, लोन चुकाने और सामान्य कारोबारी कामकाज के लिए किया।
>आईपीओ Vs एफपीओ Vs ओएफएस; IPO vs FPO Vs OFS
आज (09 जुलाई) के वित्तीय नतीजे: डिश टीवी
आज डिश टीवी, उत्तम गलवा स्टील्स वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) के वित्तीय नतीजे की घोषणा करेगी।
532839 | DISHTV | 09 Jul 2018 |
513216 | UTTAMSTL | 09 Jul 2018 |
532187 | INDUSINDBK | 10 Jul 2018 |
500458 | KORE | 10 Jul 2018 |
506022 | PRAKASH | 10 Jul 2018 |
532540 | TCS | 10 Jul 2018 |
507450 | THIRUSUGAR | 10 Jul 2018 |
>डिश टीवी के पहले की नतीजे:
(in Cr.) | Mar-18 | Dec-17 | FY17-18 |
Revenue | 971.62 | 470.62 | 2,862.60 |
Net Profit | -214.72 | -8.35 | 33.34 |
EPS | -1.91 | -0.08 | 0.31 |
Cash EPS | -0.74 | 0.14 | 1.30 |
OPM % | 2.46 | 2.32 | 2.25 |
NPM % | -22.10 | -1.77 | 1.16 |
|
Source: bseindia.co m
आपकी म्युचुअल फंड स्कीम का नाम बदल गया है? पता करें Mutual Fund scheme's...
ट्रेन यात्रा के दौरान पहचान पत्र खोने का टेंशन अब खत्म, रेलवे ने दी सुविधा
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की पहचान प्रमाण के रूप में डिजिटल लॉकर से डिजिटल आधार तथा ड्राइविंग लाइसेंस को मंजूरी दी
रेल मंत्रालय ने डिजिटल लॉकर से वैध पहचान प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किये जाने वाले आधार और ड्राइविंग लाइसेंस के विषय की समीक्षा की है और यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेन में यात्रा करते समय यात्री अपने डिजिटल लॉकर एकाउंट के ‘जारी दस्तावेज’ सेक्शन से आधार/ ड्राइविंग लाइसेंस दिखाते हैं तो इन पहचानों को वैध प्रमाण माना जाएगा लेकिन यह स्पष्ट किया जाता है कि यूजर द्वारा ‘अपलोडेड डॉक्यूमेंट’ में अपलोड किये गए दस्तावेज पहचान के वैध प्रमाण नहीं माने जायेंगे।
फिलहाल भारतीय रेल की किसी भी आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने के लिए निम्नलिखित पहचान प्रमाण पत्र वैध माने जाते हैं –
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- आयकर विभाग द्वारा जारी पैनकार्ड
- आरटीओ द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस
- केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी क्रम संख्या वाला फोटो युक्त पहचान पत्र
- मान्यता प्राप्त स्कूल/ कॉलेज द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र
- फोटो के साथ राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक
- लैमिनेटिड फोटो के साथ बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड
- आधार, एम आधार तथा ई-आधार कार्ड
- राज्य/ केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन तथा पंचायत द्वारा क्रमसंख्या के साथ जारी फोटो पहचान पत्र
- कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों द्वारा बुक किये गए आरक्षित टिकटों के मामलें में शयनयान तथा द्वितीय आरक्षित सीटिंग श्रेणियों में यात्रा करने के लिए फोटो के साथ राशनकार्ड की फोटो कॉपी, फोटो के साथ राष्ट्रीयकृत बैंक के पासबुक को स्वीकार किया जाएगा।
- (स्रोत-पीआईबी)
US डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत (06 जुलाई)($1=₹ 68.8757)
अमेरिकी डॉलर के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की संदर्भ दर
भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 06 जुलाई 2018 को अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर ₹ 68.8757 है। पिछले दिन (05 जुलाई 2018) के लिए समतुल्य दर ₹ 68.7545 थी।
अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर और पारस्परिक मुद्रा-दरों की मध्य दरों के आधार पर रुपये के लिए यूरो, ग्रेट ब्रिटेन पाउंड और जापानी येन की विनिमय दरें इस प्रकार हैं :
मुद्रा | तारीख |
05 जुलाई 2018 | 06 जुलाई 2018 |
1 यूरो | 80.4771 | 80.6328 |
1 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड | 91.0722 | 91.1432 |
100 जापानी येन | 62.17 | 62.25 |
टिप्पणी : एसडीआर- रुपया दर संदर्भ दर पर आधारित होगी।
|