सितंबर में कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 3.2% रही, 4 महीने में सबसे अधिक
इस साल सितंबर में देश के औद्योगिक उत्पादन में 38% योगदान देने वाली 8 कोर इंडस्ट्री कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली के विकास दर में इससे
पिछले महीने के मुकाबले तेजी आई है। इस तेजी की वजह रही फर्टिलाइजर और बिजली के
उत्पादन में हुई जोरदार बढ़ोतरी।
वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय के मुताबिक, इस साल अगस्त में 8 कोर इंडस्ट्री की
विकास दर 2.6% थी, जो सितंबर में बढ़कर 3.2 % हो
गई। पिछले साल सितंबर में ये दर 2.6% थी।
सितंबर
में 8 कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन-
इंडस्ट्री
|
सितंबर, 2014 के मुकाबले सितंबर, 2015 में बदलाव (%)
|
अप्रैल-सितंबर 2014-15 के मुकाबले अप्रैल-सितंबर 2015-16 में बदलाव (%)
|
वेटेज (%)
|
कोयला
|
1.9
|
4.2
|
4.38
|
कच्चा तेल
|
-0.1
|
0.4
|
5.22
|
प्राकृतिक गैस
|
0.9
|
-2.1
|
1.71
|
रिफाइनरी प्रोडक्ट
|
0.5
|
3.6
|
5.94
|
फर्टिलाइजर
|
18.1
|
8.0
|
1.25
|
स्टील
|
-2.5
|
-0.4
|
6.68
|
सीमेंट
|
-1.5
|
1.3
|
2.41
|
बिजली
|
10.8
|
4.1
|
10.32
|
कुल
|
3.2
|
2.3
|
38
|
कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन (%)
महीना
|
ग्रोथ (%)
|
सितं.-14
|
2.6
|
अक्टू.-14
|
6.3
|
नवं.-14
|
6.7
|
दिसं.-14
|
2.4
|
जनवरी-15
|
1.8
|
फरवरी-15
|
1.4
|
मार्च-15
|
-0.1
|
अप्रैल-15
|
-0.4
|
मई-15
|
4.4
|
जून-15
|
3.0
|
जुलाई-15
|
1.1
|
अगस्त-15
|
2.6
|
सितंबर-15
|
3.2
|
((अगस्त में कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन 2.6%
बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/26.html
दिवाली पर 5.45-6.45 PM तक NSE, BSE में मुहूर्त कारोबार
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (NSE) और बंबई शेयर बाजार (BSE) जैसे प्रमुख एक्सचेंजों में दिवाली पर 11 नवंबर को ‘मुहूर्त कारोबार’ का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। एनएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि उस दिन 5:45 से 6:45 बजे तक विशेष कारोबार होगा। एक अन्य अधिसूचना में बीएसई ने भी मुहूर्त कारोबार की घोषणा की है। इस सत्र में हुए सौदों पर निपटान प्रतिबद्धता होगी।
सोमवार (2 नवंबर के नतीजे): अडाणी एंटर.,आंध्रा सीमेंट, OBC,JP इंफ्रा, JP पावर के अलावा इन कंपनियों के
30 अक्टू.तक 58.34 लाख हेक्टेयर में रबी की बुआई, दलहन की बुआई घटी
देश में 30 अक्टूबर तक दलहन, तिलहन, गेहूं के साथ-साथ रबी फसल की बुआई में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कमी आई है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 30 अक्टूबर रबी फसल 58.34 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है जबकि पिछले साल अब तक 58.48 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी।
अगर केवल दलहन की बुआई की बात करें तो इस दौरान 21.31 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 20.65 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। इस दौरान गेहूं और तिलहन के रकबे में भी कमी आई है। तिलहन का रकबा 20.83 लाख हेक्टेयर से घटकर 9.43 लाख हेक्टेयर रह गया।
अब तक रबी फसल की हुई बुआई की डीटेल्स :
((23 अक्टूबर तक रबी फसल की बुआई की स्थिति
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_24.html
ग्रैन्युअल्स इंडिया: सितंबर तिमाही का मुनाफा 40% बढ़ा
फार्मा कंपनी ग्रैन्युअल्स इंडिया ने इस साल की सितंबर तिमाही में 31 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 40% अधिक है। कंपनी ने मुनाफे में ये बढ़ोतरी रेवेन्यू बढ़ने और प्रॉफिट मार्जिन में सुधार से हुई है।
इस दौरान ऑपरेशन से कंपनी की कुल आमदनी 19% बढ़कर 307.63 करोड़ रुपए से 366.44 करोड़ रुपए हो गई, जबकि प्रॉफिट मार्जिन 128 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 8.5% हो गया।
((IDFC: सितंबर तिमाही में 1,411 करोड़ रु.का नुकसान
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/idfc-1411.html
IDFC: सितंबर तिमाही में 1,411 करोड़ रु.का नुकसान
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए कर्ज देने वाले बैंक IDFC को बढ़ते एनपीए की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। बैंक को इस साल की सितंबर तिमाही में 1,411 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 440 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए 342 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,467 करोड़ रुपए हो गया।
अगर प्रतिशत में ग्रॉस एनपीए की बात करें, तो पिछले साल सितंबर में ये 0.62% था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 3.17% हो गया, जबकि नेट एनपीए इस दौरान 0.42% बढ़कर 1% हो गया।
कंपनी ने इसी साल अक्टूबर से पूर्ण बैंक के रूप में काम करना शुरू किया है।
((GSK फार्मा: सितंबर तिमाही में 96 करोड़ का मुनाफा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/gsk-96.html
GSK फार्मा: सितंबर तिमाही में 96 करोड़ का मुनाफा
GSK फार्मा यानी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा ने इस साल की सितंबर तिमाही में 96.05 करोड़ रुपए के स्टैंडअलोन मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 25.39% कम है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 128.67 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था।
इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की स्टैंडअलोन कुल आमदनी भी 746.76 करोड़ से घटकर 700.09 करोड़ रुपए हो गई।
((डिविज लैब.: सितंबर तिमाही का मुनाफा 15.75% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/1575.html
डिविज लैब.: सितंबर तिमाही का मुनाफा 15.75% बढ़ा
हैदराबाद की फार्मा कपनी डिविज लैब ने इस साल की दूसरी तिमाही में 295.73 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.75% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 229.64 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।
इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 17.12% बढ़कर 848.68 करोड़ से 993.96 करोड़ रुपए हो गई।
जहां तक बात कंपनी की कुल लागत की है तो वह पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में 11.30% बढ़कर 555.60 करोड़ से 618.39 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का फॉरेक्स गेन 4 करोड़ रुपए से 12 करोड़ रुपए पहुंच गया।
((अजंता फार्मा: सितंबर तिमाही का कंसो. मुनाफा 20.4% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/204.html