ओमैक्स: सितंबर तिमाही का मुनाफा 40% बढ़ा
रियल्टी फर्म ओमैक्स ने इस साल की सितंबर तिमाही के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 40% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही में 13.88 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 19.46 करोड़ रुपए हो गया।
इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का इनकम 8% बढ़कर 378.92 करोड़ से 409.53 करोड़ रुपए पहुंच गया।
((फोर्टिस हेल्थकेयर: सितंबर तिमाही में मुनाफे में पहुंची
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/blog-post_46.html
फोर्टिस हेल्थकेयर: सितंबर तिमाही में मुनाफे में पहुंची
फोर्टिस हेल्थकेयर ने इस साल की सितंबर तिमाही में 33.98 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 58.12 करोड़ रुपए का कंसो. घाटा हुआ था।
इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की कुल आमदनी 1,031.20 करोड़ रुपए से 1,097.05 करोड़ रुपए हो गई।
((व्हर्लपुल: सितंबर तिमाही का मुनाफा और इनकम घटा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/blog-post_49.html
व्हर्लपुल: सितंबर तिमाही का मुनाफा और इनकम घटा
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी व्हर्लपुल ऑफ इंडिया ने इस साल की सितंबर तिमाही में 37.60 करोड़ रुपए के स्टैंडअलोन मुनाफे की जानकारी दी, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 7.66% कम है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 40.72 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था।
इस दौरान ऑपरेशन से कंपनी का कुल इनकम 4.16% घटकर 744.57 करोड़ से 713.55 करोड़ रुपए हो गया।
((रिलायंस इंफ्रा.: सितंबर तिमाही का मुनाफा 5% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/5.html
रिलायंस इंफ्रा.: सितंबर तिमाही का मुनाफा 5% बढ़ा
रिलायंस इंफ्रा. ने इस साल की सितंबर तिमाही के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 5% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही में 431 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया था जो कि इस साल की सितंबर तिमाही में बढ़कर 451 करोड़ रुपए हो गया।
इस दौरान कंपनी का कुल इनकम 8% बढ़कर 4,487 करोड़ रुपए से 4,841 करोड़ रुपए हो गया।
((PTC इंडिया: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, इनकम घटा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/ptc.html
PTC इंडिया: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, इनकम घटा
पावर ट्रेडिंग सॉल्युशंस मुहैया कराने वाली कंपनी PTC इंडिया ने इस साल की सितंबर तिमाही में 110.66 करोड़ रुपए के स्टैंडअलोन मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 4.5% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 96.31 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था।
हालांकि, इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी के कुल इनकम में कमी आई है, जो कि 4,212.29 करोड़ रुपए से 3,520.99 करोड़ रुपए पहुंच गया।
((गोदरेज प्रॉपर्टीज: सितंबर तिमाही का मुनाफा दोगुना,तो इनकम चार गुना बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_97.html
गोदरेज प्रॉपर्टीज: सितंबर तिमाही का मुनाफा दोगुना,तो इनकम चार गुना बढ़ा
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस साल की सितंबर तिमाही में 106 करोड़ रुपए से ज्यादा के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 47 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में ये बढ़ोतरी बिक्री में आई जोरदार तेजी के कारण संभव हो पाई।
इस दौरान कंपनी का कुल इनकम चार गुना से ज्यादा बढ़कर 307 करोड़ रुपए से 1,481 करोड़ रुपए पहुंच गया।
कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही में 880 करोड़ रुपए की बुकिंग की थी जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 1957 करोड़ रुपए पहुंच गई। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में 478 करोड़ रुपए के रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट की, जबकि 1,479 करोड़ रुपए के कमर्शियल प्रोजेक्ट की बुकिंग की।
((IDBI बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा स्थिर रहा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/idbi.html
IDBI बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा स्थिर रहा
IDBI बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में 119.5 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 118.49 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। खराब कर्ज के लिए अधिक प्रोविजनिंग की वजह से बैंक का मुनाफा करीब स्थिर रहा।
इस दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 12.66% बढ़कर 1, 407 करोड़ रुपए से 1, 611 करोड़ रुपए हो गया। अगर बैंक के अन्य आय की बात करें तो ये पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में 760 करोड़ रुपए से 843 करोड़ रुपए हो गया।
बैंक का ग्रॉस एनपीए इस दौरान कुल कर्ज का 5.72% (11, 559 करोड़ रु.) से बढ़कर 6.92 % (14, 757 करोड़ रु.) पहुंच गया। बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में खराब कर्ज और आकस्मिक कामों (contingencies) के लिए प्रोविजनिंग पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 990 करोड़ रुपए से 1, 289 करोड़ रुपए कर दिया।
((कॉग्निजेंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 11.7% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/117.html
कॉग्निजेंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 11.7% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया
आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने इस साल की सितंबर तिमाही में 397.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.7% ज्यादा है।
कंपनी ने इस साल के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 12.33 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 12.41 बिलियन डॉलर कर दिया, जो कि पिछले साल के रेवेन्यू से 21% अधिक ज्यादा है।
कंपनी का रेवेन्यू इस साल की सितंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 23.5% बढ़कर 3.19 बिलियन डॉलर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ये बढ़ोतरी 3.3% है। कंपनी को इस साल की दिसंबर तिमाही में 3.23 बिलियन डॉलर रेवेन्यू होने की उम्मीद है।
((अशोक लेलैंड: सितंबर तिमाही का मुनाफा 137% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/137.html
अशोक लेलैंड: सितंबर तिमाही का मुनाफा 137% बढ़ा
अशोक लेलैंड ने इस साल की सितंबर तिमाही में 287 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 137% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही को कंपनी को 121 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 53.5% बढ़कर 3,218 करोड़ रुपए से 4,940 करोड़ रुपए हो गया।
((DLF: सितंबर तिमाही में आमदनी घटी, मुनाफा बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/dlf.html
डाओ जोंस मंगलवार को 89 अंक उछला
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार एनर्जी और टेक्नोलॉजी स्टॉक में तेजी के दम पर बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार भी हरे निशान में बंद हुए।
अमेरिका के डाओ जोंस ने 89.39 अंक और नैस्डेक ने 17.98 अंकों की तेजी दर्ज की, तो वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 21.81 अंक, फ्रांस के कैक 40 ने 19.97 अंक और जर्मनी के डैक्स ने मामूली बढ़त दर्ज की।
अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार)-
एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार)
((सोमवार को डाओ जोंस 165 अंक उछला
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/165.html
((#आज(#4 नवंबर) के #नतीजे:# मैरिको,#अशोक लेलैंड,#फोर्टिस,#व्हर्लपुल,#रिलायंस इंफ्रा समेत इन#कंपनियों के
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/4_4.html