कॉग्निजेंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 11.7% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने इस साल की सितंबर तिमाही में 397.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.7% ज्यादा है।

कंपनी ने  इस साल के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 12.33 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 12.41 बिलियन डॉलर कर दिया, जो कि पिछले साल के रेवेन्यू से 21% अधिक ज्यादा है।

कंपनी का रेवेन्यू इस साल की सितंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 23.5% बढ़कर 3.19 बिलियन डॉलर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ये बढ़ोतरी 3.3% है। कंपनी को इस साल की दिसंबर तिमाही में 3.23 बिलियन डॉलर रेवेन्यू होने की उम्मीद है।

((अशोक लेलैंड: सितंबर तिमाही का मुनाफा 137% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/137.html

कोई टिप्पणी नहीं