IDBI बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा स्थिर रहा

IDBI बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में 119.5 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 118.49 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। खराब कर्ज के लिए अधिक प्रोविजनिंग की वजह से बैंक का मुनाफा करीब स्थिर रहा।

इस दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 12.66% बढ़कर 1, 407 करोड़ रुपए से 1, 611 करोड़ रुपए हो गया। अगर बैंक के अन्य आय की बात करें तो ये पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में 760 करोड़ रुपए से 843 करोड़ रुपए हो गया।

बैंक का ग्रॉस एनपीए इस दौरान कुल कर्ज का 5.72% (11, 559 करोड़ रु.) से बढ़कर 6.92 % (14, 757 करोड़ रु.) पहुंच गया। बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में खराब कर्ज और आकस्मिक कामों (contingencies) के लिए प्रोविजनिंग पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 990 करोड़ रुपए से 1, 289 करोड़ रुपए कर दिया।

((कॉग्निजेंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 11.7% बढ़ा, रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/117.html

कोई टिप्पणी नहीं