संसद का बजट सत्र आज से शुरू, कल पेश होगा 2024 के लिए बजट II Budget Session II Parliament II

संसद की पवित्रता हमेशा बनी रहनी चाहिए: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह




संसद के बजट सत्र2024 की शुरुआत से पहले रविवार यानी 21 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं के साथ सरकार की बैठक हुई। रक्षा मंत्री ने 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के दोनों सदनों के नेताओं की पहली बैठक में सभी का स्वागत किया। अपने शुरुआती भाषण मेंकेंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रीश्री किरेन रिजिजू ने बताया कि संसद का बजट सत्र सोमवार22 जुलाई2024 को शुरू होगा और गवर्नमेंट बिजनेस की अत्यावश्यकताओं के अधीनसत्र सोमवार12 अगस्त 2024 को समाप्त हो सकता है। सत्र में 22 दिनों की अवधि में 16 बैठकें होंगी। मंत्री ने यह भी बताया कि यह सत्र मुख्य रूप से 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट से संबंधित फाइनेंशियल बिजनेस के लिए समर्पित होगाजिसे मंगलवार23 जुलाई2024 को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। आवश्यक विधायी और अन्य जरूरी कामकाज भी सत्र के दौरान किए जाएंगे। भारत का आर्थिक सर्वेक्षण सोमवार22 जुलाई2024 को संसद के पटल पर रखा जाएगा। 2024 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट भी 23 जुलाई2024 को प्रस्तुत किया जाएगा। अस्थायी रूप से इस सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी कार्य के 6 विषय और वित्तीत कार्य के 3 विषय की पहचान की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OWLM.jpg

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा कि सरकार संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के तहत अनुमति के अनुसार किसी भी मुद्दे पर सदन के पटल पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग और समर्थन का भी अनुरोध किया। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्रालय के मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हुएजो राज्यसभा में सदन के नेताकानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं। इनके अलावा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्रीश्री अर्जुन राम मेघवाल और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्रीडॉ. एल. मुरुगन भी इस बैठक में शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00245D6.jpg

बैठक का समापन करते हुएकेंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बैठक में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सभी नेताओं को धन्यवाद दियाजिनका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी कार्यवाही के दौरान संसद की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए। सरकार संसद के संबंधित सदनों के नियमों और संबंधित पीठासीन अधिकारियों के निर्णयों के अधीन इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003B8PM.jpg

कुल मिलाकरबैठक में 41 राजनीतिक दलों के 55 नेताओं ने भाग लिया।

18वीं लोकसभा के दूसरे सत्र और राज्य सभा के 265वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची-

I- विधायी:-

1. वित्त (नंबर 2) विधेयक2024

2. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक2024

3. बॉयलर बिल2024

4. भारतीय वायुयान विधायक2024

5. कॉफ़ी (संवर्धन और विकास) विधेयक2024

6. रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक2024

II - वित्तीय:-

1. केंद्रीय बजट2024-25 पर सामान्य चर्चा

2. 2024-25 के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा और मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक का परिचयविचार और पारित/वापसी।

3. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक का परिचयविचार और पारित/वापसी।

 

(साभार: pib)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


A: My Youtube Channels:

5)Housing Society Solutions


1)Hindi website on Money- 


कोई टिप्पणी नहीं