मार्केट रेगुलेटर SEBI का लोगो बदल गया, आपने देखा क्या II SEBI New Logo

          सेबी का नया लोगो



मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड  ने अपना लोगो बदल दिया है। उसने अपने 35वें स्थापना दिवस के मौके पर नया लोगो जारी किया। नया लोगो जारी करने के मौके पर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन, पूर्व और वर्तमान पूर्ण-कालिक सदस्य भी मौजूद थे। सेबी ने इस मौके पर कहा कि उसने उद्योगों के साथ साझेदारी और परामर्श की अपनी समृद्ध परंपरा में भरोसा जारी रखा है। साथ ही उसका पालन भी करती रही है। आपको बता दूं कि सेबी की स्थापना  अप्रैल, 1988 में की गई थी। 

सेबी का पुराना लोगो 

नया लोगो जारी करती हुईं सेबी की चेयरमैन माधवी पुरी बुच ने कहा कि सेबी का नया लोगो उसकी समृद्ध परंपराओं और प्रतिभूति बाजार में उसकी जिम्मेदारी के सभी तीन क्षेत्रों- प्रतिभूति बाजार के विकास और विनियमन, निवेशक संरक्षण के लिए नए आंकड़े और प्रौद्योगिकी-आधारित दृष्टिकोण के अद्वितीय संयोजन को दिखाता है।



सेबी के बारे में:

सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) भारत में प्रतिभूति (सिक्योरिटी) और वस्तु (कमोडिटी) बाजार का  नियामक संस्था यानी रेगुलेटर है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी। यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करता है। यह भारत में प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजारों को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण नियमों और विनियमों को लागू किया है। यह निवेशकों की हितों का पूरा ख्याल रखती है। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं