पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates Ltd.-PPL) ने आईपीओ के लिए सेबी को अर्जी दी


उर्वरक बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates Ltd.-PPL) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी दी है। कंपनी आईपीओ के तहत 1255 करोड़ रुपए के नए शेयर बिक्री के लिए जारी करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के 120,035,800 शेयर बेचेगी। 

>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं 



इस कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी 19.55% है, जबकि Zuari Maroc Phosphates (ZMP) की हिस्सेदारी 80.45% है। ओएफएस के तहत भारत सरकार 112,489,000 शेयर, जबकि Zuari Maroc Phosphates (ZMP) 75,46,800 शेयर बेचेगी। 

आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल गोवा में उर्वरक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के अधिग्रहण, लोन का भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरे करने में किया जाएगा। 

कंपनी की स्थापना 1981 में हुई थी। 

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, ICICI Securities, JM Financials और SBI Capital Markets हैं। 


('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 



कोई टिप्पणी नहीं