डाटा एनालिटिक्स सर्विस देने वाली कंपनी Latent View (लेटेंट व्यू) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी दी है। कंपनी आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस आईपीओ के तहत कंपनी 474 करोड़ रुपए के ताजा शेयर की बिक्री करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के 126 करोड़ का शेयर बेचेगी।
>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यह कंपनी पिछले करीब तीन दशकों से फॉर्चून 500 में शामिल 30 से ज्यादा ब्लू चिप कंपनियों को अपनी सेवा दे रही है। इन कंपनियों में टेक्नोलॉजी, बीएफएसआई, सीपीजी एवं रीटेल, इंडस्ट्रियल और अन्य इंडस्ट्रीज सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, ICICI Securities और Haitong Securities India हैं।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:



कोई टिप्पणी नहीं