गो फैशन (इंडिया) ने आईपीओ के लिए अर्जी दी


Go Colours  ब्रांड नाम से महिलाओं की पोशाक बेचने वाली कंपनी गो फैशन (इंडिया) (Go Fashion (India) Ltd) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी दी है। Sequoia और ICICI Venture समर्थित कंपनी इस आईपीओ के तहत 125 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी बेचेगी। 

>कंपनी के आईपीओ की अर्जी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं 

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल देशभर में 120 नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने के अलावा वर्किंग कैपिटल की जरूरत और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरी करने में करेगी। कंपनी के 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 450 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट हैं। 

इस सेगमेंट की दूसरी लिस्टेज कंपनी Page Industries, Trent, Bata India, Aditya Birla Fashion & Retail और TCNS Clothing Company है। 

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर JM Financial, DAM Capital Advisors और ICICI Securities हैं। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 



कोई टिप्पणी नहीं