कैश मनेजमेंट कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी को अर्जी (डीआरएचपी) दी है। कंपनी आईपीओ के जरिये 2000 करोड़ रुपए जुटाएगी। पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा यानी बिक्री के लिए नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे बल्कि मौजूदा प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी बेची जाएगी। मौजूदा प्रोमोटर Sion Investment Holdings Pte Ltd है।
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, DAM Capital Advisors, Jefferies India और JM Financial हैं।
Sion Investment Holdings Pte लिमिटेड Baring Private Equity Asia की सहयोगी कंपनी है जिसने 2015 में सीएमएस इंफो सिस्टम्स का अधिग्रहण किया था।
>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
>कंपनी के आईपीओ की अर्जी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एटीएम (स्थापित एटीएम की संख्या के लिहाज से) बाजार है और सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) देश की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट कंपनी है। यह कंपनी एटीएम स्थापित करती है, उसको मैनेज करती है और उसमें कैश डालती है।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
Plz Follow Me on:




कोई टिप्पणी नहीं