डाओ जोंस शुक्रवार को 19 अंक चढ़ा, सोना और कच्चा तेल भी मजबूत, सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद

अमेरिकी, यूरोपीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भी लगातार चौथे दिन  तेजी रही। सोने की चमक बढ़ी और कच्चा तेल भी मजबूती के साथ बंद हुआ। सोना $18 प्रति औंस महंगा हुआ। 4 जुलाई यानी सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहेंगे।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 19.38 अंक, S&P 500 इंडेक्स ने 4.09 अंक जबकि नैस्डेक ने 19.90 अंकों की तेजी दर्ज की। उधर, यूके के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 73.50 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 96.03 अंक और फ्रांस के कैक 40
इंडेक्स ने 36.48 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड अगस्त वायदा ( WTI) $0.66 या 1.37% बढ़कर $48.99 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अगस्त वायदा $0.68 महंगा होकर $50.40 प्रति बैरल पर पहुंचा
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $18.40 प्रति औंस महंगा होकर   
$1,339.00 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)



भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही। आइए देखते हैं क्या है इस तेजी की प्रमुख वजह।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की प्रमुख वजह:
-मजबूत वैश्विक संकेत
-FII की खरीदारी
-उत्साहजनक कोर इंडस्ट्री ग्रोथ आंकड़े
-मॉनसून में संतोषजनक प्रगति
-संसद के मॉनसून सत्र में GST पारित होने की उम्मीद
-सातवें वेतन आयोग लागू

(डाओ जोंस गुरुवार को 235 अंक उछला, सोना और कच्चा तेल फिसला 
((मई में 8 कोर उद्योग सालाना 2.8% बढ़ा, 5 महीने में सबसे कम बढ़ोतरी  
पेड़ लगाएं, पैसे उगेंगे!
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक
((PPF, किसान विकास पत्र में पैसे लगाने वालों के लिए जरूरी खबर, नई ब्याज दर अधिसूचित 

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं