NRI के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे खोल सकेंगे NPS अकाउंट

अब 200 देशों में रह रहे भारत के 2.9 करोड़ से अधिक लोग घर बैठे ही राष्ट्रीय पेंशन बचत खाता (एनपीएस) खोल सकेंगे। मोदी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अब राष्ट्रीय पेंशन बचत खाता (एनपीएस) ऑनलाइन खोल सकते हैं, बशर्ते उनके पास आधार कार्ड या पैन कार्ड हो। अभी तक एनआरआई बैंक कार्यालयों से संपर्क कर कागजी दस्तावेजों के जरिये एनपीएस खाता खोल सकते थे।

गौरतलब है कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जहां के निवासी विदेशों में बहुत अधिक संख्या में  रहते हैं। विश्व के लगभग 200 देशों में भारत के 2.9 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। इनमें से लगभग 25%  लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। सरकार के इस कदम से प्रवासी भारतीयों को काफी सुविधा हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं