डाओ जोंस बुधवार को स्थिर बंद हुआ, सोना-कच्चे तेल में सुस्ती, जून में अमेरिका में ब्याज बढ़ने के संकेत

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को जून में फेड द्वारा ब्याज बढ़ाने के संकेत के बीच मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए, वहीं ज्यादातर यूरोपीय शेयर बाजार मजबूत रहे। सोने की चमक फीकी पड़ी जबकि कच्चा तेल सस्ता हुआ।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कल अप्रैल बैठक की मिनट्स जारी की जिससे जून में ब्याज दर में बढ़ोतरी किए जाने के संकेत मिलते हैं। मिनट्स में कहा गया है कि अगर आंकड़े अनुकूल रहे तो ब्याज बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 3.36 अंक की नरमी जबकि S&P 500 ने 0.42 अंक और नैस्डेक ने 23.39 अंकों की मजबूती दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने दो अंक की सुस्ती जबकि जर्मनी के डैक्स ने 53.04 अंक और फ्रांस के कैक इंडेक्स ने 21.73 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड ( WTI) $0.12 गिरकर $48.19 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $0.46 सस्ता $48.80 प्रति बैरल पर बंद हुआ
-सोना जून वायदा (Gold Future For June Delivery) $2.50 प्रति औंस घटकर   
$1,274.40 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

((डाओ जोंस मंगलवार को 181 अंक फिसला, सोने और कच्चे तेल में मजबूती जारी 
((आज (19 मई ) के नतीजे: ल्यूपिन,स्पाइसजेट, मान इंफ्रा, IRB, ICRA


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं