डाओ जोंस बुधवार को बढ़ा, सोना-कच्चे तेल में भी तेजी, फेड ने ब्याज दर स्थिर रखा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुझान रहा जबकि यूरोपीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर स्थिर रहने पर निवेशक सोने और कच्चे तेल में नए पोजीशन बनाते देखे गए। कच्चे तेल ने एक बार फिर से इस साल का नया हाई बनाया। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अप्रैल में करीब 20 % मजबूत हो चुका है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 51.23 अंक और S&P 500 ने 3.45 अंक की तेजी जबकि नैस्डेक ने 25.14 अंकों की नरमी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 35.39 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 26.22 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 40.21 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड ( WTI) $1.29 या 2.93% चढ़कर $45.33 प्रति बैरल पर 
निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $1.45 मजबूत होकर होकर $47.19 प्रति बैरल पर निपटा
-सोना जून वायदा (Gold Future For June Delivery) $3.20 प्रति औंस चढ़कर  
$1,243.40 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)


((अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले, कच्चे तेल और सोने में तेजी

((अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर स्थिर रखा, जून तक बढ़ोतरी के संकेत नहीं 

((आज (28 अप्रैल) के नतीजे: HCL टेक, आइडिया, वेदांता, एसीसी, अम्बुजा सीमेंट, डाबर, HCC


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं