जनवरी में एक्सपोर्ट लगातार 14 वें महीना गिरा, गोल्ड इंपोर्ट 85.16% बढ़ा

देश का एक्सपोर्ट इस साल जनवरी में सालाना आधार पर लगातार 14 वें महीने गिरा है। वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी में पिछेल साल जनवरी के मुकाबले डॉलर टर्म में एक्सपोर्ट में  13.6% की गिरावट आई है। इस दौरान इंपोर्ट में भी 11%कमी दर्ज की गई। व्यापार घाटा और कम हुआ।

सोने का इंपोर्ट इस साल जनवरी में पिछले साल जनवरी के मुकाबले करीब 85.16% उछलकर 1.57 अरब डॉलर से 2.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

एक्सपोर्ट में आखिरी बार बढ़ोतरी 2014 के नवंबर में दर्ज किया गया था। तब एक्पोर्ट में 7.27% बढ़त दर्ज की गई थी। 2008-09 की मंदी के समय तो लगातार 9 महीने तक ही एक्सपोर्ट में कमी आई थी।

इस वित्त साल में अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान भी एक्सपोर्ट में कमी आई है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में स्लोडाउन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी की कीमतों में कमजोरी से एक्सपोर्ट को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

जनवरी 2016 में एक्सपोर्ट,इंपोर्ट और व्यापार घाटा (YoY):


अप्रैल-जनवरी 2015-16 में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट-व्यापार घाटा (YoY): 


((दिसंबर में लगातार 13वें महीने एक्सपोर्ट गिरा, सोना आयात 179% बढ़ा 

Plz Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं