सोमवार को डाओ जोंस 178 अंक फिसला, डैक्स 307 अंक कमजोर,कच्चा तेल गिरा, सोना उछला

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में भारी बिकवाली रही। वहीं सोने में दिसंबर 2014 के बाद एक दिन की सबसे बड़ा उछाल देखा गया जबकि कच्चा तेल को अभी भी अच्छे दिनों का इंतजार है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 177.92 अंक, S&P 500 ने 26.61 अंक और नैस्डेक ने 79.39 अंकों का गोता लगाया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 158.70 अंक, फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 134.36 अंक और जर्मनी के डैक्स ने 306.87 अंकों की भारी गिरावट के साथ कारोबार किया।

अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में 1,51,000 नए रोजगार पैदा हुए, जबकि
जानकारों को 1,90,000 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद थी। हालांकि, इस दौरान वहां बेरोजगारी की दर
5% से कम होकर  4.9% पर आ गई जबकि वेजेज 0.5% बढ़ा।

-US क्रूड ( WTI) $1.20 या 3.88% गिरकर $29.69 प्रति बैरल पर निपटा

-गोल्ड अप्रैल वायदा (Gold Future For April Delivery) 3.5% उछलकर  
$1,197.90 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान
जून के बाद पहली बार $1,200 प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला 
गया था। सोने में दिसंबर 2014 के बाद एक दिन की पहली इतनी बड़ी तेजी है। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)


((शुक्रवार को डाओ जोंस 212 अंक लुढ़का, अमेरिका में खराब जॉब रिपोर्ट
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/02/212.html

((भारत: दिसंबर तिमाही की GDP ग्रोथ 7.3%, चीन को फिर पछाड़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/02/gdp-73.html

((आज (09 फरवरी) इन कंपनियों के नतीजे: डॉ रेड्डीज लैब, ब्रिटानिया, हिंडाल्को, मदरसन सुमी, सेल, PNB
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/02/09-pnb.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

कोई टिप्पणी नहीं